Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने महाकुंभ को बताया एकता का महायज्ञ, CM Yogi ने जताया आभार

February 27, 2025

PM Modi ने महाकुंभ को बताया एकता का महायज्ञ, CM Yogi ने जताया आभार

PM Modi : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लेख लिखकर इसे देश की एकता का महाकुंभ बताया। इसके बाद सीएम योगी ने पीएम का आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में सीएम योगी ने कहा, कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, यह आपके यशस्वी मार्गदर्शन का ही सुफल है कि एकता, समता, समरसता का महायज्ञ महाकुंभ-2025, प्रयागराज भव्यता-दिव्यता के साथ सुरक्षा-स्वच्छता-सुव्यवस्था के नवीन मानक गढ़कर आज संपन्न हो गया है। विगत 45 पुण्य दिवसों में पूज्य साधु-संतों समेत 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर कृतार्थ हुए हैं। सकल विश्व को सभी जन एक हैं का अमृत संदेश देने वाला यह मानवता का महोत्सव वसुधैव कुटुंबकम के पुण्य भाव के साथ संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरो रहा है। आपका मार्गदर्शन एवं शुभेच्छाएं हम सभी को सदैव नई ऊर्ज प्रदान करती हैं, हार्दकि आभार प्रधानमंत्री जी! हर हर-गंगे, भगवान बेनी माधव की जय!‘

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा , कि ‘महाकुंभ संपन्न हुआ..एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है।‘ इसके अलावा पीएम मोदी ने एक लेख लिखकर सीएम योगी की तारीफ की।

पीएम मोदी ने लिखा, कि ‘श्रद्धा से भरे जो करोड़ों लोग प्रयाग पहुंचकर इस एकता के महाकुंभ का हिस्सा बने, उनकी सेवा का दायित्व भी श्रद्धा के सामथ्र्य से ही पूरा हुआ है। यूपी का सांसद होने के नाते मैं गर्व से कह सकता हूं कि योगी जी के नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर, इस एकता के महाकुंभ को सफल बनाया। केंद्र हो या राज्य हो, यहां ना कोई शासक था, ना कोई प्रशासक था, हर कोई श्रद्धा भाव से भरा सेवक था। हमारे सफाई कर्मी, हमारे पुलिसकर्मी, नाविक साथी, वाहन चालक, भोजन बनाने वाले, सभी ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से निरंतर काम करके इस महाकुंभ को सफल बनाया। विशेषकर, प्रयागराज के निवासियों ने इन 45 दिनों में तमाम परेशानियों को उठाकर भी जिस तरह श्रद्धालुओं की सेवा की है, वह अतुलनीय है। मैं प्रयागराज के सभी निवासियों का, यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें