महाराष्ट्र डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई पहुंचे, जहाँ उन्होंने भारत के पहले विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) का उद्घाटन किया। यह समिट जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की गई है। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने देश और दुनिया के सभी रचनात्मक लोगों को इस ऐतिहासिक मौके की बधाई दी और भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों पर गर्व जताया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
भारतीय सिनेमा का गौरवपूर्ण सफर
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए बताया कि 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ रिलीज हुई थी, जिसे दादा साहब फाल्के ने बनाया था। उन्होंने कहा कि एक सदी से भी अधिक समय में भारतीय सिनेमा ने दुनियाभर में भारत की संस्कृति और सोच को पहुँचाया है। उन्होंने राजकपूर की रूस में लोकप्रियता को उदाहरण के तौर पर पेश किया।
‘गांधी जी के 150वीं जयंती ने दुनिया को जोड़ा
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जिक्र करते हुए बताया कि 150 देशों के कलाकारों को गांधी जी का प्रिय भजन गाने के लिए जोड़ा गया था, जिसका वैश्विक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव दुनिया जब एकजुट होती है, तो वह अद्भुत परिणाम दे सकती है। उन्होंने वेव्स समिट को भी एक ऐसा ही नई शुरुआत का सूरज बताया, जो आरंभ से ही चमक रहा है।
Addressing the @WAVESummitIndia in Mumbai. It highlights India’s creative strengths on a global platform. https://t.co/U4WQ4Ujv8q
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2025
भारत बनेगा ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट हब
चार दिवसीय यह सम्मेलन “Connecting Creators, Connecting Countries” थीम के साथ दुनिया भर के क्रिएटर्स, कंपनियों, स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश है। इसका उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल इनोवेशन का ग्लोबल हब बनाना है। इस समिट में फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी-एक्सआर जैसे क्षेत्र एक साथ लाए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक भारत इस क्षेत्र में 50 बिलियन डॉलर के बाजार तक पहुँचे।
क्रिएटोस्फियर और ‘क्रिएट इन इंडिया’ …
पीएम मोदी इस दौरान ‘क्रिएटोस्फियर’ का दौरा करेंगे, जहाँ वे ‘क्रिएट इन इंडिया’ चैलेंज के चुने गए क्रिएटर्स से मिलेंगे। इस पहल में एक लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। इसके अलावा वे ‘भारत मंडप’ का भी दौरा करेंगे।
90 देशों की भागीदारी, 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि
वेव्स 2025 में 90 से ज्यादा देशों के 10,000 प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर, 300 कंपनियां और 350 स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं। इस समिट में 42 मुख्य सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास भी होंगे, जो प्रसारण, फिल्म, डिजिटल मीडिया, एवीजीसी-एक्सआर और अन्य क्षेत्रों पर केंद्रित होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...