Site icon Dainik Savera Times

‘जो लोग अपने आप को गठबंधन कहते हैं, जनता उन्हें लठबंधन कहती है’, महागठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

US-Israel-Iran War PM Modi calls top leaders these countries

US-Israel-Iran War PM Modi calls top leaders these countries

नेशनल डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार अभियान में जुट गईं हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव बिहार के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को “लठबंधन” कहकर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन सिर्फ झगड़े और स्वार्थ की राजनीति करता है।

 ये भी पढ़ें: 24000 हुए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम… रिकॉर्ड हाई के बाद आई बड़ी गिरावट

बिहार के युवाओं को संदेश

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार के मेरे युवा साथियों, आप सभी को भाई-दूज और चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं। त्योहारों की इस खुशी के बीच बिहार लोकतंत्र का महापर्व भी मना रहा है। यह चुनाव बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा, जिसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है।” उन्होंने बताया कि आज देश में विकास का महायज्ञ चल रहा है और बिहार भी उसमें पूरी ताकत से हिस्सा ले रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “बिहार में अस्पताल, स्कूल, नए रेलवे रूट सब बन रहे हैं। ये सब संभव हुआ है क्योंकि बिहार में स्थिर और मजबूत NDA सरकार है।”

एकता दिवस का आह्वान

पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे 31 अक्टूबर, सरदार पटेल की जयंती पर ‘Run for Unity’ (एकता दौड़) का आयोजन करें। उन्होंने कहा, “चुनाव की भागदौड़ में भी, हर गांव और शहर में 15-20 मिनट की एकता दौड़ जरूर निकालें और अधिक से अधिक बेटे-बेटियों को इसमें शामिल करें।”


वोट की ताकत पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो भी बड़े बदलाव हुए हैं, जैसे राम मंदिर निर्माण, नक्सलवाद पर काबू, ऑपरेशन सिंदूर… यह सब एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों को वोट की ताकत की सबसे ज्यादा समझ है। उन्होंने जंगलराज को हटाया और अब उसे कभी लौटने नहीं देंगे।”

बिहार की बेटियों की तारीफ

उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियाँ आज साइंस, टेक्नोलॉजी, एविएशन, फैशन, फिनटेक, मेडिकल और मीडिया जैसे क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। पीएम ने कहा, “बिहार की बेटियाँ आत्मविश्वास से आगे बढ़ रही हैं… यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।”

 ये भी पढ़ें: ‘बचके रहना रे मोदी जी’, आसियान सम्मेलन में वर्चुअल भागीदारी पर जयराम रमेश का तंज

विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो लोग अपने आप को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उन्हें ‘लठबंधन’ कहती है। उन्हें युवाओं या बिहार के भविष्य की चिंता नहीं है। उन्होंने नक्सलवाद और माओवादी आतंक को बढ़ावा दिया, जिससे बिहार की दो पीढ़ियाँ बर्बाद हो गईं।”

 

विकास और रोजगार की बात

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से NDA सरकार ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकालकर विकास की रोशनी में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा, “बिजली की स्थिति सुधरी है, जिससे उद्योग और रोजगार बढ़े हैं। लालटेन वाले इसे पसंद नहीं करेंगे, लेकिन बिहार के युवाओं को इससे फायदा हो रहा है।” उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने बिहार के युवाओं को नई ताकत दी है।

सस्ते डेटा ने बिहार में क्रांति ला दी

पीएम मोदी ने कहा, “सस्ते डेटा और अच्छे नेटवर्क ने बिहार में क्रांति ला दी है। अब हमें बिहार को टेक्नोलॉजी का हब बनाना है। आने वाले समय में बिहार का नौजवान बाहर नहीं जाएगा, वह बिहार में ही नाम कमाएगा।” पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के युवाओं से NDA सरकार को दोबारा मौका देने की अपील की, साथ ही यह भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में बिहार को तेज़ी से विकसित, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से मज़बूत राज्य बनाया जाएगा।

Exit mobile version