नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नामीबिया की राजधानी विंदहोक पहुंचे। यह उनका नामीबिया का पहला दौरा है और किसी भारतीय प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा। उनके स्वागत में वहां विशेष इंतजाम किए गए और उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव किया गया। विंदहोक स्थित होशिया कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। पारंपरिक नामीबियाई संस्कृति और भारतीय धुनों के साथ उन्हें भव्य स्वागत मिला, जो दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
राष्ट्रपति से मुलाकात और संसद को संबोधन
आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, नामीबिया के राष्ट्रपति नांदी-नदैत्वाह से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह नामीबिया की पार्लियामेंट को भी संबोधित करेंगे, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
Landed in Windhoek a short while ago. Namibia is a valued and trusted African partner with whom we seek to boost bilateral cooperation. Looking forward to meeting President Dr. Netumbo Nandi-Ndaitwah and addressing the Namibian Parliament today.@SWAPOPRESIDENT pic.twitter.com/ox6LEqHOba
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2025
नामीबिया के संस्थापक को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी, नामीबिया के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के नायक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भारत और नामीबिया के रिश्ते सिर्फ सांस्कृतिक या राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और ऊर्जा सहयोग की दिशा में भी बढ़ रहे हैं। नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि भारत, नामीबिया से यूरेनियम आयात करने पर विचार कर रहा है। हाल ही में नामीबिया में हुई तेल और गैस की खोज में भारत की गहरी रुचि है। इसके साथ ही, भारत नामीबिया के अन्य खनिज संसाधनों में भी दिलचस्पी रखता है।
रिश्तों को नई ऊंचाई मिलेगी, विदेश मंत्रालय
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को और गहरा करने वाला बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-नामीबिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और विकास, ऊर्जा, खनिज, और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खोलेगी।
#WATCH | PM Narendra Modi receives traditional welcome on his arrival in Windhoek, Namibia
The PM tries his hand at playing the Namibian traditional drums.
(video source: DD) pic.twitter.com/QnnoCeVLRx
— ANI (@ANI) July 9, 2025
ब्रिक्स सम्मेलन के बाद नमीबिया यात्रा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में दो दिवसीय दौरा किया था, जहाँ उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। वहां उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
भारत-नामीबिया संबंधों में नया अध्याय
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और नामीबिया के बीच संबंधों को राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से एक नए युग में प्रवेश दिला सकती है। ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में संभावनाओं के साथ, यह दौरा दोनों देशों के लिए विन-विन साबित हो सकता है।

