-
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नामीबिया की राजधानी विंदहोक पहुंचे। यह उनका नामीबिया का पहला दौरा है और किसी भारतीय प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा। उनके स्वागत में वहां विशेष इंतजाम किए गए और उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव किया गया। विंदहोक स्थित होशिया कुटाको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का रस्मी स्वागत किया गया।.