Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: राज्य में बारिश की संभावना, IMD ने इन 16 जिलों में जारी किया अलर्ट

May 21, 2025

Punjab Weather: राज्य में बारिश की संभावना, IMD ने इन 16 जिलों में जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं, जहां दिन के साथ-साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया।

-IMD ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए एक राहतभरी मगर सतर्क करने वाली चेतावनी जारी की है। आज, 21 मई को पंजाब के पांच जिलों — पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, राज्य के 16 जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ये जिले हैं: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।

-मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक

21, 23, 24 और 25 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 26 मई को फिर से कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवधि में दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में रात के समय भी गर्म और उमस भरे मौसम का असर बना रहेगा। मौसम की यह स्थिति किसानों, यात्रियों और आम जनता के लिए सतर्कता का संकेत है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। राज्य सरकार और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें