Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

PPCC अध्यक्ष राजा वड़िंग ने बठिंडा मेयर रमन गोयल सहित 5 पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित

February 23, 2023

PPCC अध्यक्ष राजा वड़िंग ने बठिंडा मेयर रमन गोयल सहित 5 पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित

चंडीगढ़ : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक अहम फैसला लेते हुए नगर निगम बठिंडा की मेयर रमन गोयल सहित 5 पार्षदों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू के हस्ताक्षरों तले एक पत्र जारी करके उक्त जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस के अंदर ही मेयर रमन गोयल के खिलाफ आवाजें उठ रही थी तथा उन्हें बदलने की मांग की जा रही थी।

मेयर रमन गोयल को मेयर बनाने में पूर्व खजाना मंत्री तथा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल तथा उनके गुट ने अहम भूमिका निभाई थी। मनप्रीत सिंह बादल के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर रमन गोयल के पति संदीप गोयल अपने पूरे गुट सहित मनप्रीत बादल को विशेष तौर पर बधाई देने भी गए थे। उसी दिन से ये कांग्रेसी नेता हाईकमान की नजरों में आ गए थे। राजा वड़िंग गुट के नेताओं और वर्करों की ओर से भी मेयर और उनके गुट के खिलाफ कई दिनों से झंडा उठाया हुआ था।

इन्हीं कारणों के चलते काग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मेयर रमन गोयल, वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 40 के पार्षद आत्मा सिंह, वार्ड नंबर 42 के पार्षद सुखराज सिंह औलख तथा वार्ड नंबर 46 के पार्षद रजत राही को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें