Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP : प्रधान के लड़के ने मानवता को किया शर्मसार, मृत गायों को ट्रैक्टर से घसीटा और वीडियो किया अपलोड

December 15, 2024

UP : प्रधान के लड़के ने मानवता को किया शर्मसार, मृत गायों को ट्रैक्टर से घसीटा और वीडियो किया अपलोड

उत्तर प्रदेश : आज के समय में मनुष्यों के अंदर से मनुष्यता पूरी तरह से खत्म होती दिख रही है। लोगों के अंदर सोचने की क्षमता और विवेक समाप्त होता जा रहा है। लोग मूर्खापूर्ण  कार्यों को अंजाम देकर खुद को बहादुर समझ रहे हैं। आज कुछ इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक गांव देवीपुरा से आया है। जिसने पूरे मानव जाती को शर्मसार कर दिया है। देवीपुरा गांव के प्रधान के लड़के ने मृत गायों को पहले तो ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा इसके बाद भी उसके अंदर इंसानियत नहीं जागी तो उसने इस मूर्खतापूर्ण घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मूर्ख को यह भी ज्ञात नहीं हुआ कि जो यह काम कर रहा है, यह कितना अपमानजनक कार्य है। आपको बता दें कि इस मूर्खतापूर्ण काम को अंजाम देने वाले शख्स का नाम शेर सिंह है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

गायों को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक गांव देवीपुरा का है। यहां एक व्यक्ति ने मृत गायों को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हंगामा मच गया है। इस घटना पर हिंदू महासभा के नेताओं ने विरोध जताया और स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के प्रधान के बेटे शेर सिंह सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गजरौल थाने के एसओ, जगदीप मलिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा

मृत गायों को इस तरह से घसीटने की घटना से हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई है। हिंदू महासभा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वे सतर्क रहें। वहीं पीलीभीत के मुख्य विकास अधिकारी, केके सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मवेशी मृत थे, लेकिन उन्हें इस तरह से घसीटकर नहीं ले जाया जाना चाहिए था। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इस घटना ने न केवल क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा उत्पन्न किया है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे कुछ लोग बिना सोचे-समझे और संवेदनहीन तरीके से जीवों के प्रति क्रूरता दिखाते हैं। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें