Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रकाश पर्व 2025: भारत ने सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की दी अनुमति, ननकाना साहिब और करतारपुर के करेंगे दर्शन

October 2, 2025

प्रकाश पर्व 2025: भारत ने सिख जत्थों को पाकिस्तान जाने की दी अनुमति, ननकाना साहिब और करतारपुर के करेंगे दर्शन

नेशनल डेस्क: भारत सरकार ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती, प्रकाश पर्व के मौके पर सिख श्रद्धालुओं (जत्थों) को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है। ये तीर्थयात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच 1974 में हुए धार्मिक यात्रा समझौते के तहत की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लेह हिंसा पर न्यायिक जांच का आदेश, चार सप्ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट; हिंसा में 4 लोगों की मौत

क्या है व्यवस्था?

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ कुछ चुनिंदा जत्थों को ही जाने की मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार पहले श्रद्धालुओं के जत्थे की सिफारिश विदेश मंत्रालय (MEA) को भेजेगी। इसके बाद विदेश मंत्रालय की जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय (MHA) अंतिम मंजूरी देगा। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में होने वाले प्रकाश पर्व के लिए भारत सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते तीर्थयात्रा पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब कुछ जत्थों को अनुमति दी गई है।

कहां जाएंगे जत्थे?

सिख श्रद्धालु अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और ननकाना साहिब (गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली) करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जैसे पवित्र गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इस पूरी यात्रा की व्यवस्था भारत की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) पाकिस्तान की तरफ से इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के बीच समन्वय से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्वदेशी पर निर्भर रहने की जरूरत… मोहन भागवत ने की ट्रंप के टैरिफ की आलोचना

करतारपुर कॉरिडोर भी है एक विकल्प

बता दें कि साल 2019 में खुला करतारपुर कॉरिडोर भारत से पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक वीज़ा-फ्री यात्रा का रास्ता देता है। हालांकि, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अब भी पारंपरिक वीज़ा प्रक्रिया और जत्था व्यवस्था के जरिए ही यात्रा करते हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों सरकारें इस यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मिलकर काम कर रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें