Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में कर सकते हैं पाकिस्तान का दौरा, PAK मीडिया का दावा

July 17, 2025

डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में कर सकते हैं पाकिस्तान का दौरा, PAK मीडिया का दावा

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के मीडिया चैनलों जियो टीवी और समा टीवी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। यह दौरा उनके दक्षिण एशिया यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा बताया जा रहा है।

भारत दौरे के दौरान आ सकते हैं पाकिस्तान

पाक मीडिया का कहना है कि ट्रंप भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। सितंबर में भारत में क्वाड सम्मेलन होने वाला है, जिसमें ट्रंप के भाग लेने की संभावना है। समा टीवी ने यह भी दावा किया है कि ट्रंप या तो भारत जाते समय या वापस लौटते वक्त इस्लामाबाद में थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं। हालांकि, अभी तक अमेरिका या पाकिस्तान की किसी आधिकारिक एजेंसी ने इस यात्रा की पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप और पाक सेना प्रमुख की हालिया मुलाकात

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस लंच के लिए आमंत्रित किया था। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था पाकिस्तान, ईरान को हमसे बेहतर समझता है। उन्होंने माना कि ईरान-इज़रायल तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक भूमिका निभाई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बताया कि यह लंच क्षेत्रीय स्थिरता और भारत-पाक संबंधों में तनाव को कम करने में पाकिस्तान की भूमिका को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें