Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर

September 2, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर

कोल्हापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को बताया कि मुर्मू कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति तीन सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि मुर्मू चार सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभाíथयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें