नेशनल डेस्क : Air India की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट, जो सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, उसे बीच रास्ते में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI-180 मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची थी। हालांकि, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके चलते यात्रियों को आगे की यात्रा से पहले विमान से उतारना पड़ा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
सुबह 5 बजे यात्रियों को विमान से उतरने के निर्देश
दरअसल, सुबह करीब 05:20 बजे, फ्लाइट के कैप्टन ने घोषणा कर सभी यात्रियों से कहा कि तकनीकी जांच और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें विमान से उतरना होगा। यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया।
VIDEO | Kolkata: An Air India flight from San Francisco to Mumbai via Kolkata suffered a technical snag in one of its engines, requiring passengers to be deplaned during a scheduled halt at the city airport early on Tuesday.
Flight AI180 arrived on time at the city airport at… pic.twitter.com/0MSUiiwPdZ
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एयर इंडिया का विमान कोलकाता एयरपोर्ट के टरमैक पर खड़ा है और ग्राउंड स्टाफ विमान के बाएं इंजन की जांच कर रहे हैं। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद विमान को उड़ान से पहले निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है।
एक दिन पहले भी विमान में आई थी गड़बड़ी
दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले, सोमवार को भी एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा था। यह फ्लाइट हांगकांग से नई दिल्ली जा रही थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने करीब 22,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर ली थी, लेकिन इसके बाद तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने एहतियातन विमान को वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर दोपहर 1:15 बजे सुरक्षित लैंड कराया। हालांकि, उस फ्लाइट में किस तरह की तकनीकी खराबी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। एयर इंडिया के अधिकारियों द्वारा उस विमान की भी जांच की जा रही है।
Visuals show the left engine of the Air India aircraft stationed on the tarmac at Kolkata airport, with ground staff inspecting the area as the plane remains idle following the reported technical snag. pic.twitter.com/caZTiLyGmE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2025
Air India की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार दो दिनों में एयर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों में तकनीकी खामी सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन की निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों की जान को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए जरूरी है कि ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए और तकनीकी निरीक्षण को और मजबूत किया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...