Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Public Holiday : कल से लगातार इतने दिनों का रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक-कॉलेज-दफ्तर सब रहेंगे बंद

September 12, 2024

Public Holiday : कल से लगातार इतने दिनों का रहेगा अवकाश, स्कूल-बैंक-कॉलेज-दफ्तर सब रहेंगे बंद

Public Holiday : साल का सितंबर महीना सभी के लिए खास होता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं और मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। इस साल 2024 के सितंबर महीने में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं जिसकी वजह से इस महीने छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट जारी हुई है। इस दौरान बैंक, कॉलेज, स्कूल से लेकर सरकारी दफ्तर तक बंद हैं। कुछ खास अवसर के कारण देश के कई जगहों पर पब्लिक हॉलिडे है। पहले सप्ताह में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रही और अब आने वाले 3 से 4 दिन भी कुछ खास अवसर के कारण लोगों की छुट्टी रहेगी। 13, 14, 15, 16 को पब्लिक हॉलिडे रहेगा। जबकि, कुछ जगहों पर 17 सितंबर के दिन भी छुट्टी रहने वाली है।

दो दिन बैंक रहेगा बंद
14 और 15 सितंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। रविवार को भी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। 14 सितंबर को दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद है और 15 सितंबर को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी हैं।

अनंत चतुर्दशी 

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और यह दिन खासकर महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन छुट्टी लेकर आप एक लंबा वीकेंड प्लान कर सकते हैं, क्योंकि अगले दिन शुक्रवार होने के कारण आप एक एक्स्ट्रा दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।

ईद-ए-मिलाद 

इस दिन मुसलमान समुदाय के लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाते हैं, जो पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में जाना जाता है। इस दिन भी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहता है, जिससे यह एक लॉन्ग वीकेंड का हिस्सा बन जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें