Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update : पंजाब में आज फिर बारिश और आंधी के आसार, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

May 26, 2025

Punjab Weather Update : पंजाब में आज फिर बारिश और आंधी के आसार, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather : पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आज राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य पंजाब के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 24 मई को हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी गई थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी।

तापमान में गिरावट, लू से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। औसतन 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो इस गर्मी के मौसम में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। समराला (लुधियाना) में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में यह 33 डिग्री, चंडीगढ़ में 34 डिग्री और अमृतसर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

29 मई तक लू की कोई चेतावनी नहीं

राज्य में नौतपा शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं, जो आमतौर पर सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। इसके बावजूद फिलहाल लू या गर्म हवाओं की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। मौसम विभाग ने 29 मई तक लू के आसार से इनकार किया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर में आज और आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, मनसा और संगरूर जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में फिलहाल मौसम शांत रहने की उम्मीद है।

जनता को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें। किसानों को भी फसल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें