Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

June 27, 2025

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज,  इन इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Punjab Weather Update: पंजाब में मॉनसून धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 29 जून तक पंजाब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

-4 जिलों में बारिश का असर, तापमान 30 डिग्री से नीचे

बुधवार सुबह तक राज्य में औसतन 5.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। बावजूद इसके, गुरुवार शाम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि के बावजूद यह सामान्य से करीब 4.3 डिग्री कम रहा। अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान रहा, जहां पारा 38.5 डिग्री तक पहुंचा।

अमृतसर में 29.5 डिग्री, फिरोजपुर में 29 डिग्री,

फाजिल्का में 28.7 डिग्री और

जालंधर के नूरमहल में 29.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

-येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने गुरुवार को पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार, 29 जून को पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा, जिसमें भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 30 जून को भी पूरे पंजाब में येलो अलर्ट रहेगा।

-क्या है ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब?

येलो अलर्ट: सामान्य सतर्कता की आवश्यकता होती है। मौसम में बदलाव संभावित है।

ऑरेंज अलर्ट: गंभीर मौसम की चेतावनी होती है, जिसमें नुकसान की आशंका ज्यादा होती है। प्रशासन और नागरिकों को पूरी सतर्कता बरतनी होती है।

-कृषि और दैनिक जीवन पर असर

बारिश से तापमान में राहत तो मिली है, लेकिन बिजली गिरने और भारी वर्षा की आशंका से खेती-किसानी पर असर पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। वहीं, आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें