Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी का लोकतंत्र पर हमला वाला बयान हास्यास्पद, बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने की कड़ी आलोचना

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र पर हमले की बात कही थी। राहुल गांधी ने हाल ही में कोलंबिया विश्वविद्यालय (ईआईए) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है और इस पर बड़ा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता (भाषा, धर्म, परंपराएं) है, और लोकतंत्र इस विविधता को ज़िंदा रखता है। लेकिन फिलहाल इस व्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की सराहना की

उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के मूल में “कायरता” है। उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि विदेश मंत्री का एक बयान बताता है कि बीजेपी डर की राजनीति करती है, जैसे कि चीन के मामले में “वो हमसे ज़्यादा ताकतवर है, हम कैसे लड़ें?” जैसा रवैया।

सुधांशु त्रिवेदी का जवाब:

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के इस बयान को “हास्यास्पद और विडंबनापूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं जिसने कांग्रेस में लोकतंत्र की जगह ‘राजतंत्र’ चलाया है, यानी पार्टी पर हमेशा एक ही परिवार का कब्ज़ा रहा है।

त्रिवेदी ने कहा, “जो लोग 100 साल तक लोकतंत्र का चोला पहनकर राजतंत्र चलाते रहे, अब वही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक नेता के खिलाफ बोल रहे हैं, इससे ज़्यादा हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता।” उन्होंने राहुल गांधी पर ये भी आरोप लगाया कि वह बार-बार विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं, जो कि भारत-विरोधी ताकतों को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें: खांसी की दवा से 11 बच्चों की मौत, इन दो राज्यों में मचा हड़कंप


‘मोदी-ए-बिंदु’ वाला बयान

त्रिवेदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास “मोदी-विरोध” की बीमारी है। उन्होंने कहा, “इनकी आंखों में ‘मोदी-ए-बिंदु’ चढ़ा हुआ है, इसलिए इन्हें सच्चाई दिखाई नहीं देती। इंडिया ब्लॉक के नाम में भले ही भारत हो, लेकिन उनके दिल में भारत नहीं है।” बीजेपी ने राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों को “भारत का अपमान” कहा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी विदेशी मंचों से बार-बार भारत की छवि खराब करते हैं, जो देश के हित में नहीं है।

Exit mobile version