Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Raghuvanshi Murder Case: मैं थक गई हूं, राजा को मार डालो, वर्ना मैं मर जाऊंगी… सोनम-राज की चैट से हुआ बड़ा खुलासा

June 12, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: मैं थक गई हूं, राजा को मार डालो, वर्ना मैं मर जाऊंगी… सोनम-राज की चैट से हुआ बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वहीं, शादी के बाद की रस्में खत्म होने के पहले ही सोनम ने राजा को मारने की ठान ली। उसने 13 मई को ही राज कुशवाहा से मैसेज कर कहा कि मैं थक गई हूं, इसे मार डाल, वर्ना मैं मर जाऊंगी। राज ने इसके जवाब में ‘करता हूं’ लिखा और विशाल के साथ साजिश रचने में जुट गया।

पुलिस पूछताछ में राज ने किया कई खुलासे
पुलिस ने सोनम, राज, विशाल, आनंद और आकाश से एक साथ पूछताछ की। इस दौरान राज ने बताया कि सोनम काफी सख्त मिजाज की थी, जिससे कर्मचारी भी उससे डरते थे। खुद राज भी डरता था, लेकिन धीरे-धीरे सोनम उससे प्रेम करने लगी थी।

शादी के दिन से ही दिमाग में थी हत्या की योजना
राजा से शादी तो सोनम ने 11 मई को कर ली थी, लेकिन मन में वह उसकी हत्या का विचार पहले से रखे हुए थी। शादी के दो दिन बाद ही यानी 13 मई को उसने राज को हत्या के लिए उकसाया।

साजिश की तैयारी इंदौर से शुरू हुई
राज ने बताया कि वह सोनम की शादी में शामिल नहीं हुआ था। वह दो दिन पहले अपने मामा के यहां शादी का बहाना बनाकर चला गया था। सोनम ने उसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसके भाई गोविंद ने कहा कि राज के पिता नहीं हैं, इसलिए उसे शादी में जाना जरूरी है। शिलांग जाने से पहले राज और विशाल ने इंदौर के संगम नगर के एक खाली मैदान में मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई।

पुलिस को मिला अहम सबूत  
शिलांग ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविड एनआर मार्क के अनुसार, सोनम ने 23 मई को अपना बैग होम स्टे पर ही छोड़ दिया था, जिसमें मंगलसूत्र और अंगूठी रखी थी। जब पुलिस को यह बैग मिला, तो उन्हें सोनम पर शक होने लगा। नवविवाहिता महिला अगर मंगलसूत्र बैग में रखे तो शक तो बनता है। पूछताछ में पता चला कि सोनम राजा को मारकर उसी बैग के साथ भागने की योजना बना रही थी। लेकिन वह बैग स्कूटर की डिक्की में नहीं रख सकी, इसलिए वह होम स्टे पर ही छूट गया।

 हमला नाकाम होने पर खुद उतरी मैदान में
सोनम ने बताया कि वह पहले इस घटना को ‘हादसा’ दिखाना चाहती थी। वह चाहती थी कि फोटोशूट के दौरान राजा को धक्का दिया जाए। उसने विक्की और आकाश को इशारा किया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिर विशाल ने राजा पर हमला किया। राजा ने संघर्ष किया, जिसके बाद दूसरा वार किया गया। जब तीनों लड़के राजा को खाई में नहीं फेंक सके, तो सोनम ने खुद उसे उठाकर खाई में फेंका।

सबूत छिपाने के लिए किए कई काम
सोनम की शर्ट खून से सन गई थी, जिसे उसने शव के साथ ही खाई में फेंक दिया। इसके अलावा राज की एसिडिटी की गोलियां भी शव के पास फेंकी गईं, ताकि भ्रम फैलाया जा सके। डीआईजी के अनुसार, फिलहाल पुलिस को सोनम से एक मोबाइल फोन मिला है। लेकिन इस मामले में तीन मोबाइल की भूमिका है, जिनके बारे में अभी पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें