Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, CSK vs RR, 62nd Match: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, वैभव और संजू ने खेली शानदार पारी

May 20, 2025

IPL 2025, CSK vs RR, 62nd Match: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया, वैभव और संजू ने खेली शानदार पारी

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 62वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। युद्धवीर सिंह की वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच में दोनों टीमें सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी।


 

राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान ने जीत दर्ज की। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में यह उनका आखिरी मुकाबला था। वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

 

चेन्नई की पारी = CSK 187/8 (20)

चेन्नई ने राजस्थान को जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुबे ने 39 रन बनाए। वहीं, राजस्थान के लिए युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक सफलता हासिल की।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें