Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

March 31, 2026

जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। Punjab State Power Corporation Limited (पीएसपीसीएल) के सब-डिवीजन टी-4, पटेल चौक (वेस्ट) के अंतर्गत 31 मार्च को निर्धारित शटडाउन लिया जाएगा।

क्यों लिया जा रहा है शटडाउन?

बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी बस्ती मिठू फीडर पर नए बिफरकेशन (विभाजन) कार्य और लोड कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से 11 केवी तेज मोहन नगर फीडर (मॉडल हाउस सब-डिवीजन) और 11 केवी बस्ती नौ फीडर (बस्ती सब-डिवीजन) पर भी अस्थायी रूप से सप्लाई बंद रहेगी। ये दोनों फीडर 66 केवी टीवी सेंटर से कॉमन एच-पोल सप्लाई से जुड़े हुए हैं।

कितने समय तक रहेगा पावरकट?

यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लागू रहेगा। यानी करीब 6 घंटे तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

किन-किन इलाकों पर पड़ेगा असर?

पावरकट के दौरान बस्तियात रोड, स्पोर्ट्स मार्केट, गुर्जाल नगर, टैगोर नगर और विजय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा मॉडल टाउन डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई प्रभावित होगी।

विभाग की अपील

Punjab State Power Corporation Limited ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और शटडाउन के दौरान सहयोग बनाए रखें, ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके। रखरखाव और अपग्रेडेशन के चलते यह अस्थायी असुविधा जरूरी है, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें