नई दिल्ली : आज 21 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राजीव गांधी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर और उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ की एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा “पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं। आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा।” आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं।
आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा। pic.twitter.com/jwptCSo1TN
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2025
PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
On his death anniversary today, I pay my tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी श्रद्धांजलि
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी राहुल गांधी के साथ वीर भूमि पहुंचे और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खरगे ने कहा, ‘‘21वीं सदी के भारत के निर्माण में राजीव जी ने अद्वितीय भूमिका का निर्वाह किया। मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण तथा भागीदारी के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजीव जी ने समाज के सभी तबकों के कल्याण को ध्यान में रख कर अपने शासनकाल में 11 नीतियां बनायी। इसमें नयी शिक्षा नीति, आवास नीति, नई स्वास्थ्य नीति, नयी सिंचाई नीति प्रमुख है।
Rajiv Gandhi — a great son of India, inspired hope among millions of Indians.
His visionary and courageous interventions were instrumental in preparing India for the challenges and opportunities of the 21st Century.
These include lowering the voting age to 18, strengthening… pic.twitter.com/GHijM7eimu
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 21, 2025
राजीव गांधी ने कई संस्थाओं की स्थापना की
उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी जी ने कई संस्थाओं की स्थापना की। पीने का पानी, टीकाकरण, साक्षरता, बाढ़ नियंत्रण, खाने के तेल, दुग्ध उत्पादन और टेलीकॉम पर टेक्नालाजी मिशन बनाया। एक सच्चे देशभक्त को हम नमन करते हैं।’’
CM ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद करती हूं। राजीव जी एक दूरदर्शी नेता और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सच्चे शहीद थे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। वे महज 40 वर्ष की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक रहा। वे पहले एक पेशेवर पायलट थे, लेकिन मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
Fondly remembering Late Rajiv Gandhi, former Prime Minister of India, on his death anniversary today. Rajivji was a visionary and a martyr for the cause of India.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 21, 2025
कंप्यूटर क्रांति के जनक
राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने देश को तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की नींव रखी। उनकी सोच आधुनिक भारत की दिशा में एक बड़ा कदम थी। बता दें कि 21 मई को ही 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस दिन को अब ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, ताकि युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक किया जा सके। राजीव गांधी भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में याद किए जाते हैं जिन्होंने आधुनिकता, विकास और तकनीकी बदलाव की नींव रखी। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

