Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

रमेश सिंह अरोड़ा को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

March 3, 2024

रमेश सिंह अरोड़ा को पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रमेश सिंह अरोड़ा को कमेटी का अध्यक्ष और बीबी सतवंत कौर को महासचिव बनाया है। इस अवसर पर, रमेश अरोड़ा ने भारत में सिख गुरुद्वारा समितियों को दुनिया भर में सिखों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 2003 के मूल नानकशाही कैलेंडर की रक्षा करना जारी रखेगी। अरोड़ा को 8 फरवरी के आम चुनाव में अल्पसंख्यक सीट पर पंजाब प्रांतीय विधानसभा का सदस्य भी चुना गया है। चुनाव के बाद अरोड़ा ने कहा, ‘मैं अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी कुशलता से निभाऊंगा और सिख समुदाय की भलाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें