Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की अपील की

August 6, 2024

रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा की मांग की। रवनीत बिट्टू ने विदेश मंत्री को एक आधिकारिक पत्र लिखते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश में सेना के अधिकारियों के समक्ष ढाका में स्थित दो ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों गुरुद्वारा नानक शाही और गुरुद्वारा संगत टोला की सुरक्षा का मुद्दा उठाएं। गुरु नानक देव जी और गुरु तेग बहादुर साहिब ने ढाका का दौरा किया था और उनकी याद में ये गुरुद्वारे बनाए गए थे।

बिट्टू ने कहा कि बांग्लादेश में सिखों की आबादी बहुत कम है और कुछ भारत विरोधी तत्व धार्मिक स्थलों पर उत्पात मचा रहे हैं। सिख समुदाय सिख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने बांग्लादेश और भारत में सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत सरकार सिख तीर्थस्थलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें