
Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 42वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रियान पराग ने बताया कि फजलहक फारुकी की वापसी हुई है। उन्हें महीश तीक्षणा की जगह मौका मिला है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस मैच में रजत पाटीदार की टीम घर में पहली जीत के इरादे से उतरी है।
आरसीबी की पारी = RCB 205/5 (20)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य दिया है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बड़ा रन बना स्की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। यह आरसीबी का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। उनके लिए कोहली ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 51 गेंदों में 95 रन जोड़े। इस दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 60वां पचासा है जबकि मौजूदा सत्र का पांचवां अर्धशतक है। वह 42 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों नें 50 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 23, रजत पाटीदार ने एक रन बनाया। इसके अलावा जितेश शर्मा चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक सफलता हासिल की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारुकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
मेष: दिन शुभ रहेगा...