Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 52वां मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हमारे पास 4 मैच हैं और हम सभी मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। आरसीबी इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। दूसरी ओर, सीएसके लिए अंतिम चार की दौड़ समाप्त हो चुकी है और अब वह दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।
अंक तालिका में दोनों टीमों का हाल :-
आरसीबी की टीम 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के साथ 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन काफी खराब रहा है और वह प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। सीएसके ने 10 मैचों में आठ गंवाए हैं और सिर्फ दो में ही उसे जीत मिली है। सीएसके चार अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है।
रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके अब भी 10वें पायदान पर मौजूद है। चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। चेन्नई की और से आयुष म्हात्रे 94, शेख रशीद 14, सैम करन 05, डेवाल्ड ब्रेविस 00, एमएस धोनी 12 रन बनाकर आउट हुए और रवींद्र जडेजा 77* और शिवम दुबे 08* रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जैकब बेथेल और विराट कोहली के बाद रोमारियो शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने चेन्नई को एक बड़ा लक्ष्य दिया। शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली। वहीं, सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया है। RCB की और से जैकब बेथेल 55, विराट कोहली 62, देवदत्त पडिक्कल 17, रजत पाटीदार 11, जितेश शर्मा 07 रन बनाकर आउट हुए और टिम डेविड 02* और रोमारियो शेफर्ड 53* रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।)
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...