Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यसभा में हंगामा…सभापति Jagdeep Dhankhar और Jaya Bachchan के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पूरे विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट

August 9, 2024

राज्यसभा में हंगामा…सभापति Jagdeep Dhankhar और Jaya Bachchan के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पूरे विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट

नई दिल्ली : राज्यसभा में आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। सांसद जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ नाम जाेड़े पर आग बबूला हो गई। सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, कि “मैंने सभापति के टोन पर आपत्ति जताई। हम स्कूल के बच्चे नहीं हैं। हम सब वरिष्ठ हैं, खासकर जब नेता विपक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) बोलने के लिए खड़े हुए, उन्होंने माइक बंद कर दी। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? ये परंपरा के खिलाफ है। अगर आप उन्हें बोलने नहीं देंगे तो हम क्या करने आए हैं? वो हमेशा असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि आप सेलिब्रेटी होंगी मुझे फर्क नहीं पड़ता…ये महिलाओं का अपमान है। मुझे माफी चाहिए।” सांसद जया बच्चन ने कहा कि मैं कलाकार हूं। बॉडी लैंग्वेज समझती हूं। एक्सप्रेशन समझती हूं। इस पर जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही आप एक मशहूर हस्ती हैं, लेकिन सदन में शिष्टाचार और अनुशासन का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। “जय जी, आपने बड़ी प्रतिष्ठा अर्जित की है। आप जानती हैं कि एक अभिनेता डायरेक्टर के कहने पर चलता है। आप मेरे लहजे के बारे में बात कर रही हैं? बस बहुत हुआ। आपको अनुशासन को समझना चाहिए। आप एक सेलिब्रिटी हो सकती हैं, लेकिन शिष्टाचार को स्वीकार करना होगा।”

इस हगामे के बाद पूरे विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया। इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जया बच्चन का समर्थन करते हुए विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें