Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

वक्फ बिल पर JPC की मीटिंग में बवाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ी, एक सत्र के लिए निलंबित

October 22, 2024

वक्फ बिल पर JPC की मीटिंग में बवाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ी, एक सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर जेपीसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामे के माहौल के बीच कांच की बोतल फोड़ दी। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को उनके व्यवहार के लिए जेपीसी की बैठक से एक सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। कहने का मतलब है कि वह जेपीसी की अगली बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। जेपीसी की बैठक में 9-7 वोट के अंतर से यह फैसला किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जेपीसी की बैठक के दौरान जब जस्टिस इन रियल्टी, कटक और पंचसखा बानी प्रचार मंडली, कटक के प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे, उस समय बैठक में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, बिना बारी के ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कई बार अपनी बात रख चुके थे। लेकिन, जब उन्होंने एक बार फिर से बोलने का प्रयास किया तो भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर विरोध जताया। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी और जोरदार बहस हुई।

सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान ही कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया। इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई। इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया। इस घटना के बाद तुरंत ही जेपीसी की बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद दोनों ही एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, थोड़ी देर बाद जेपीसी की बैठक फिर से शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें