
इंटरनेशनल डेस्क। यूक्रेन के उत्तरी क्षेत्र सुमी में रूस ने शनिवार को यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र के शोस्तका रेलवे स्टेशन पर हमला किया। हमले में एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाया गया। हमले के बाद ट्रेन की एक बोगी जल गई और कई बोगियों की खिड़कियां टूट गईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नुकसान साफ दिख रहा है।
घटना कहां और किस ट्रेन पर हुई
हमला शोस्तका स्टेशन पर हुआ। स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि ट्रेन शोस्तका से राजधानी कीव की ओर जा रही थी। हमले के समय ट्रेन में यात्री और रेलवे कर्मी मौजूद थे।
A savage Russian drone strike on the railway station in Shostka, Sumy region. All emergency services are already on the scene and have begun helping people. All information about the injured is being established. So far, we know of at least 30 victims. Preliminary reports… pic.twitter.com/ZZoWfPmpL5
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) October 4, 2025
30 लोग घायल
स्थानीय अधिकारी और जिला प्रशासन की प्रमुख ओक्साना तरासिउक ने कहा कि लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती सूचनाओं में किसी की मौत की खबर नहीं आई है। डॉक्टर और बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल लोगों की देखभाल कर रहे हैं।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को लेकर कही ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर हमला करार देते हुए लिखा कि यह एक क्रूर ड्रोन हमला था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है रूस जानबूझकर सिविलियन (नागरिक) और रेलकर्मियों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने दुनिया से कहा कि इसे आतंकवाद मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और अब केवल कड़े बयान ही काफी नहीं — ठोस कार्रवाई की जरूरत है।
स्थानीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव ने बताया कि मौके पर डॉक्टर और बचावकर्मी काम कर रहे हैं। घायल यात्रियों और रेलकर्मियों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया गया। प्रशासन घटनास्थल की जांच कर रहा है और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः मुस्लिम पक्ष की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज, संभल में तोड़ी जाएगी मस्जिद
रूस ने हवाई हमले बढ़ाये
रिपोर्टों के मुताबिक रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन के रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले बढ़ा दिए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हर दिन रेलवे पर हमलों की खबरें आई हैं। जिससे सिविल यातायात और लोगों की सुरक्षा पर असर पड़ा है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूरोप और अमेरिका से मिलकर दिखाना होगा कि ऐसे हत्याकांड और आतंक को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा करने से काम नहीं चलेगा। मजबूत और ठोस कदम उठाने समय आ गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...