Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस ने ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ का लिया बदला… यूक्रेन पर किए भीषण हवाई हमले, दागे कई ड्रोन और मिसाइलें

June 6, 2025

रूस ने ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ का लिया बदला… यूक्रेन पर किए भीषण हवाई हमले, दागे कई ड्रोन और मिसाइलें

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब और अधिक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। हाल ही में यूक्रेन द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ के जवाब में रूस ने एक बड़ा सैन्य हमला किया है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से जोरदार हमले किए हैं, जिससे कई इलाकों में आग और विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं।

यूक्रेनी वायुसेना की पुष्टि

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायुसेना ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर बताया कि रूस ने विभिन्न दिशाओं से मिसाइल और ड्रोन हमले किए। राजधानी कीव समेत कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आग लगने की भी खबरें हैं।

कीव में रिहायशी इलाकों को बनाया गया निशाना

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने बताया कि रूसी हमलों से कई इमारतों में आग लग गई और खास तौर पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। कीव के मेयर विताली क्लित्सको ने भी होलोसीवस्की और डारनित्सकी जिलों में आग लगने की पुष्टि करते हुए नागरिकों को शेल्टर में रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

यूक्रेन का ऑपरेशन स्पाइडर वेब

गौरतलब है कि रूस का यह जवाबी हमला यूक्रेन के ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ के बाद हुआ है, जिसमें यूक्रेन ने रूस के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इस ऑपरेशन में यूक्रेन ने रूस के 41 बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया था। इनमें ए-50, टीयू-95, टीयू-22एम3 और टीयू-160 जैसे रणनीतिक विमान शामिल थे।

हमले के बाद यूक्रेन में सुरक्षा स्थिति बेहद गंभीर

इस ताजा हमले के बाद यूक्रेन में सुरक्षा स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाइयों ने इस युद्ध को और भी भयावह बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी इस बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें