Site icon Dainik Savera Times

Saif Ali Khan Case : कंफ्यूजन पैदा न करें मीडिया, Mumbai Police जल्द देगी पूरी जानकारी : Devendra Fadnavis

Union Budget

Union Budget

Saif Ali Khan Case : अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात करूंगा और जल्द ही सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया, कि ‘मैं मीडिया से सैफ मामले पर इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर कंफ्यूजन पैदा न करें। इस मामले में पुलिस की तरफ से अच्छे से जांच की गई है और जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा। मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहता हूं कि वह एक-दो दिन के अंदर मीडिया को पूरे मामले की अपडेट दें।‘

बता दें कि अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले 19 फिंगरपिंट्र की रिपोर्ट निगेटिव आई है, आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के नमूने उस रिपोर्ट से मेल नहीं खाते हैं।सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरपिंट्र के सैंपल और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरपिंट्र को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरपिंट्र सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है, यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरपिंट्र से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी दस उंगलियों के निशान राज्य की सीआईडी के फिंगरपिंट्र ब्यूरो को भेजे गए थे। सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और बताया कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए 19 फिंगरपिंट्र जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरपिंट्र से मेल नहीं खाते। अब इस रिपोर्ट को पुणो सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है।

Exit mobile version