-
नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने उन पर हमला किया। इस घटना में बादल के हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।.