Indian Navy News : सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने भारतीय नौसेना में इतिहास रच दिया है। वे नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि भारतीय नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और लैंगिक समानता की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि है। आस्था पूनिया ने यह मुकाम 3 जुलाई 2025 को आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम में बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स पूरा करके हासिल किया। इस कोर्स के बाद उन्हें ‘गोल्डन विंग्स’ सम्मानित किए गए।
किसने दिया ‘गोल्डन विंग्स’ का सम्मान?
उन्हें यह सम्मान सहायक नौसेना प्रमुख (एयर) रियर एडमिरल जनक बेवली ने प्रदान किया। यह ‘गोल्डन विंग्स’ इस बात का प्रतीक होता है कि वह अब लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
A New Chapter in Naval Aviation#IndianNavy marks a historic milestone with the graduation of the Second Basic Hawk Conversion Course on #03Jul 2025 at @IN_Dega.
Lt Atul Kumar Dhull and Slt Aastha Poonia received the prestigious ‘Wings of Gold’ from RAdm Janak Bevli, ACNS (Air).… pic.twitter.com/awMUQGQ4wS
— SpokespersonNavy (@indiannavy) July 4, 2025
नौसेना का आधिकारिक बयान
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 3 जुलाई को आयोजित ‘विंगिंग सेरेमनी’ में आस्था पूनिया और एक अन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढल को यह सम्मान दिया गया। बयान में कहा गया कि आस्था पूनिया ने सभी चुनौतियों को पार करते हुए नौसेना में महिला लड़ाकू पायलट के एक नए युग की शुरुआत की है। बयान में यह भी बताया गया कि भारतीय नौसेना पहले से ही समुद्री टोही (Marine Reconnaissance) विमानों और हेलीकॉप्टरों में महिला अधिकारियों को शामिल कर चुकी है। ये महिलाएं पायलट और नौसेना वायु संचालन अधिकारी के रूप में काम कर रही हैं।
लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम
सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को नौसेना के लड़ाकू विमानन शाखा में शामिल किया जाना, महिलाओं को बराबरी का मौका देने की दिशा में नौसेना की प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह कदम महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और अवसर की संस्कृति को भी मजबूत करता है।
यहां की रहने वाली हैं आस्था पूनिया
मिली जानकारी के अनुसार, आस्था आस्था पूनिया हरियाणा की रहने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से भी उनका संबंध बताया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने न केवल सभी मानकों को पूरा किया बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। आस्था की यह सफलता देश की करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...