Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या, टहलते समय अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

July 10, 2025

पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या, टहलते समय अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

नेशनल डेस्क: पटना जिले के रानी तलब थाना क्षेत्र के धना गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ी वारदात हो गई। यहां बालू कारोबारी रमाकांत यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घात लगाए बैठे थे हमलावर 

जानकारी के अनुसार, रमाकांत यादव रोज की तरह सुबह अपने घर के पास बगीचे में टहल रहे थे। उसी समय कुछ अज्ञात हमलावर, जो पहले से ही घात लगाए बैठे थे, उन्होंने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही रमाकांत यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और उनके परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। रानी तलब थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें