Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

SBI में आग लगने का मामला: CCTV के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

February 27, 2023

SBI में आग लगने का मामला: CCTV के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

बठिंडा : उपमंडल तलवंडी साबो के सिगो गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीती रात लगी भीषण आग के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का खुलासा किया। सीसीटीवी में देखा गया कि दो युवक बैंक में आग लगा रहे थे। रविवार को पुलिस ने युवकों की तलाश की और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कथित आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 व 24 फरवरी की रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई थी, जिस दौरान ग्रामीणों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग को बुझाया। कई रिकार्ड, फर्नीचर और चार कंप्यूटर नष्ट हो गए लेकिन बैंक के अंदर की नकदी सुरक्षित थी। उधर, बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आग लगने से पहले बैंक में दो युवक नजर आ रहे हैं और वह बैंक के अंदर चोरी कर रहे हैं। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने दो कथित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें