Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

शालीमार बाग कत्ल मामला: दिल्ली पुलिस ने Amritsar से दो आरोपी किए काबू, 14.40 लाख कैश व सोने के गहने बरामद

December 17, 2022

शालीमार बाग कत्ल मामला: दिल्ली पुलिस ने Amritsar से दो आरोपी किए काबू, 14.40 लाख कैश व सोने के गहने बरामद

अमृतसर: दिल्ली पुलिस ने शालीमार बाग में लूट के इरादे से किए गए अपने ही रिश्तेदार के कत्ल के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 14.40 लाख रुपए और सोने के गहने जब्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अमृतसर आकर छिप गए थे।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक मधुर कुंद्रा और अमरजोत कौर बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक की पहचान रजनी निवासी शालीमार बाग के रूप में हुई। मुधर उनकी ननंद का बेटा है। पुलिस को कत्ल की सुचना मिलने पर शालीमार बाग़ स्थित घर में पहुंची। जिसके बाद टेक्निकल मदद से छानबीन को शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को अमृतसर से कैश और सोने के गहने सहित गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें