नई दिल्ली : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिद वाजेद ने उनके इस्तीफे के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया। वाजेद ने बयान की प्रामाणिकता से इनकार करते हुए कहा कि उनकी मां के हवाले से एक अखबार में छपी खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि “हाल ही में एक अखबार में छपी मेरी मां के हवाले से इस्तीफा देने के बारे में जो बयान दिया गया है, वह पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है। मैंने अभी उनसे पुष्टि की है कि उन्होंने ढाका छोड़ने से पहले या बाद में कोई बयान नहीं दिया है”
बांग्लादेश के एक दैनिक अखबार ढाका ट्रिब्यून ने एक भारतीय मीडिया आउटलेट के हवाले से कहा कि शेख हसीना ने अपने इस्तीफे के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले वाजेद ने शनिवार को एएनआई से बात करते हुए पड़ोसी देश में हुए घटनाक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके कारण उन्हें जाना पड़ा।
उन्होंने उनके वीजा रद्द किए जाने की मीडिया रिपोर्ट को भी खारिज करते हुए कहा कि अवामी लीग नेता का वीजा किसी ने रद्द नहीं किया है और न ही उन्होंने कहीं राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया है। वाजेद ने कहा, कि “किसी ने उनका वीजा रद्द नहीं किया है। उन्होंने कहीं राजनीतिक शरण के लिए आवेदन नहीं किया है। ये सब अफवाहें हैं।”
उन्होंने शेख हसीना की जान बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भारत सरकार को मेरा संदेश, मेरी मां की जान बचाने में उनकी सरकार की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मेरी व्यक्तिगत कृतज्ञता है। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।” उन्होंने कहा, कि “भारत को दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभाने की ज़रूरत है और अन्य विदेशी शक्तियों को स्थिति को नियंत्रित नहीं करने देना चाहिए। क्योंकि यह भारत का पड़ोस है। यह भारत का पूर्वी भाग है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...