नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पूछे गए सवालों को लेकर सियासत तेज हो गई है। खासकर ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, राहुल गांधी के बयान ने सत्ताधारी दल और सहयोगी दलों को उन्हें घेरने का मौका दे दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का पलटवार
आपको बता दें कि शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा “जब देश युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा हो, तब सभी को एकजुट होकर सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी राजनीति को देशभक्ति से ऊपर रख रहे हैं।” उन्होंने राहुल पर देश की सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे वक्त में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए।
#WATCH | Mumbai: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s tweet asking how many aircraft we lost, Shiv Sena MP Shrikant Shinde says, “When it is the time for war, the entire nation gets united and backs the Armed Forces. I think Rahul Gandhi is more interested in doing politics than in… pic.twitter.com/fboud8nX0k
— ANI (@ANI) May 19, 2025
कांग्रेस के अंदर ही उठी शशि थरूर पर आपत्ति
इसके साथ ही श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस के अंदर ही उठे शशि थरूर को लेकर विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा “जब विपक्ष को एकजुट होना चाहिए, तब कांग्रेस अपने ही सांसद शशि थरूर के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर आपत्ति जता रही है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।” गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शशि थरूर को विदेश यात्रा पर भेजा, लेकिन कांग्रेस पार्टी का कहना है कि उन्हें पहले पार्टी से अनुमति लेनी चाहिए थी।
क्या पूछा था राहुल गांधी ने?
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से कुछ तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा “हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने लड़ाकू विमान खोए हैं? यह सिर्फ एक गलती नहीं थी, बल्कि एक अपराध था। देश को सच्चाई जानने का हक है।” राहुल का यह सवाल सरकार की रणनीति और सेना के प्रदर्शन पर परोक्ष रूप से सवाल उठाता है, जिसे लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों में नाराज़गी देखी जा रही है।
विपक्ष और सत्ता में टकराव तेज
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सत्ता और विपक्ष के बीच की खाई को उजागर कर दिया है। जहां एक ओर सरकार और समर्थक दल राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एकजुटता की अपील कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...