Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shivraj Singh Chauhan ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का पदभार संभाला

June 11, 2024

Shivraj Singh Chauhan ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का पदभार संभाला

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट 3.0 में शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दिया गया है। जो आज नई दिल्ली में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा। साथ ही कहा कि सशक्त तथा संपन्न किसान समृद्ध भारत का आधार हैं। सरकार की प्राथमिकता किसान का कल्याण तथा गांवों का उत्थान है।

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे.” ये पंक्तियां विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने के बाद मोदी 3.0 में कृषि मंत्री बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कही हैं। रिकॉर्ड समय तक मध्य प्रदेश की सत्ता संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बार केंद्र सरकार में अहम भूमिका देते हुए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें