Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को झटकाः विश्व कप से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे-सिसांडा मगाला

September 21, 2023

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को झटकाः विश्व कप से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे-सिसांडा मगाला

जोहानिसबर्ग। वनडे वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस लिस्ट में अब साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एनरिकक नॉर्किया और सिसांदा मगाला चोटिल होने के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। इस खबर की पुष्टि साउथ अफ्रीका व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने की। गेंदबाजी हरफनमौला एंडिले फेलुकवायो और तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को दोनों की जगह विश्व कप टीम में रखा गया है। वॉल्टर ने कहा, यह बहुत निराशाजनक है कि ये दोनों विश्व कप नहीं खेल सकेंगे। दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं व काफी उपयोगी भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें