Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के दुगरी इलाके में दीवार तोड़ कर लाखों की चांदी चोरी

March 6, 2023

लुधियाना के दुगरी इलाके में दीवार तोड़ कर लाखों की चांदी चोरी

लुधियाना : लुधियाना के दुगरी इलाके में दीवार तोड़ कर लाखों की चांदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। यह चोरी अवतार मार्केट में बिल्ला ज्वेलर की दुकान में की गई है। जहां चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया, दुकान के मालिक को चोरी के बारे में जानकारी आज सुबह मिली। जब दुकान के मालिक ने दुकान खोली तो उन्हें पता चला कि साथ की दुकान में से दीवार तोड़कर किसी ने ज्वेलरी शॉप में पड़े लाखों का सामान उड़ा लिया है, जिसमें 8 से 10 किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपए के करीब कैश था।

दुकान के मालिक ने बताया कि रविवार को दुकान बंद रहती है। आज जब उन्होंने सुबह अगर दुकान खोली तो चोरी के बारे में पता चला उन्होंने शक जताया के कुछ दिन पहले ही उनकी साथ की दुकान को किसी ने किराए पर लिया था, दुकान किराए पर लेने के बावजूद उन्होंने दुकान नहीं खोली वह सिर्फ वहां सोने आते थे जिसके बाद वह भी फरार हैं उधर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें