Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराई गई भर्ती

June 7, 2025

Shimla: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, IGMC में कराई गई भर्ती

शिमला: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक शिमला में खराब हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी की मेडिकल जांच की जा रही है और उनका एमआरआई टेस्ट भी किया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए शिमला आई थीं ताकि वे यहां आराम कर सकें। लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ा। इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं में चिंता का माहौल है। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत के बारे में कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर: प्रधान सलाहकार 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान के अनुसार, सोनिया गांधी को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर रहे हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। फरवरी में सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उन्हें पहले पेट से संबंधित समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें