Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टोक्स के फिट होने से चेन्नई की सनराइजर्स के खिलाफ उम्मीदें बढ़ी

April 21, 2023

स्टोक्स के फिट होने से चेन्नई की सनराइजर्स के खिलाफ उम्मीदें बढ़ी

चेन्नई : चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी तो उसे उम्मीद रहेगी कि उसके स्टार ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स आखिरकार फिट होकर मैदान पर उतरेंगे। पांव की चोट के कारण स्टोक्स पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन चेन्नई के लिए यह राहत की बात है कि अब वह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। स्टोक्स ने बुधवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) पर करीबी जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट रही है और ऐसे में इंगलैंड के कप्तान की वापसी से उसे और मजबूती मिलेगी। उसके प्रतिद्वंदी सनराइजर्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी के शानदार प्रदर्शन तथा शिवम दुबे की आक्रामक पारी की मदद से चेन्नई ने पिछले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाज जहां अपना जलवा दिखा रहे हैं वहीं उसके गेंदबाज रन प्रवाह रोकने में नाकाम रहे हैं। चेन्नई का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई को अगर सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर लगाम कसनी है तो उसके तीनों स्पिनरों महेश तीक्ष्णा, रविंद्र जडेजा और मोइन अली को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

टीम
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद : एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन , आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
समय शाम 7:30 बज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें