Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका जा रहे थे पूर्व मंत्री Suchha Singh Chhotepur, IGI एयरपोर्ट पर पासपोर्ट हुआ जब्त

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति के वरिष्ठ चेहरे और शिरोमणि अकाली दल (सुधार) के नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर को अमेरिका यात्रा की इजाजत नहीं दी गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट जब्त कर उन्हें यात्रा से रोक दिया। छोटेपुर अपनी पोती की शादी में शामिल होने के लिए लॉस एंजिल्स जा रहे थे।

-इमिग्रेशन अधिकारियों ने की कार्रवाई

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब छोटेपुर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पासपोर्ट के दुरुपयोग की सूचना है, जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, छोटेपुर ने इस पर हैरानी जताई और कहा कि उनके पास सभी दस्तावेज सही हैं, और न ही उन पर कोई आपराधिक या सिविल मामला लंबित है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं अपनी पोती की शादी में शरीक होने जा रहा था, सारे दस्तावेज मेरे पास थे। मुझे अब तक समझ नहीं आ रहा कि आखिर मुझे रोका क्यों गया। अधिकारियों ने मेरी एक भी बात सुनने से इनकार कर दिया।”

-सवालों में उठी कार्रवाई

इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह कोई तकनीकी त्रुटि थी, या किसी साजिश का हिस्सा? फिलहाल, छोटेपुर के समर्थक और राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। मामले की जांच की मांग की जा रही है ताकि सच सामने आ सके और यदि यह एक गलती है, तो उसे शीघ्र सुधारा जाए।

ये भी पढ़ें: तेलंगानाः Wife ने अबॉर्शन करवाने से किया मना… स्विमिंग पूल में दो बेटियों सहित पत्नी को डुबो कर मार डाला

Exit mobile version