Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब से बाहर होगी सुनवाई

February 28, 2023

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब से बाहर होगी सुनवाई

नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुडी इस समय बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी मामले को लेकर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर किए जाएंगे।

आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर करने की याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। डेरा प्रेमियों ने मामले को लेकर आरोपी महिंदर पाल बिट्टू और प्रदीप कटारिया की हत्या की दलील देते हुए अपनी जान को खतरा बताया था। आरोपी डेरा प्रेमियों ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि मामले में जो भी सुनवाई हो वो पंजाब के बाहर हो। सुप्रीम कोर्ट ने डेरा प्रेमियों के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और फैसला लिया कि बरगाड़ी बेअदबी मामले की सुनवाई पंजाब से बाहर ही होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें