Dainik Savera Times

Breaking: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के हाईकोर्ट जजों के तबादले और प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है। इस सिफारिश में 21 जजों का नाम शामिल है। यह कदम उच्च न्यायपालिका में प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने की। कॉलेजियम ने जो सिफारिश की है, उसमें जजों के स्थानांतरण और प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन यह सब केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद ही लागू होगा। कॉलेजियम ने यह कदम उच्च न्यायपालिका के बेहतर संचालन और न्यायिक कार्यों में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। तबादले और प्रत्यावर्तन के लिए चयनित जजों की सूची को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही लागू किया जाएगा।

Exit mobile version