Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Suryakumar Yadav को फिर मिली कप्तानी, South Africa के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल

October 26, 2024

Suryakumar Yadav को फिर मिली कप्तानी, South Africa के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली : BCCI ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली 4 मैचों की T20i सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की अगुआई एक बार फिर सूर्यकुमार यादव को मिली है। इस बार टीम में रमनदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य और यश दयाल जैसे युवा खिलाड़ियों को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शिवम दुबे और मयंक यादव चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

बतौर कप्तान सूर्या का प्रदर्शन –

T20 में बतौर कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अभी तक 13 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने 11 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सूर्या का जीत प्रतिशत 80 है।

ये है शेड्यूल –

पहला टी20: 8 नवंबर – डरबन
दूसरा टी20: 10 नवंबर – गेकेबरहा
तीसरा टी20: 13 नवंबर – सेंचुरियन
चौथा टी20: 15 नवंबर – जोहान्सबर्ग

इस प्रकार होगी टीम-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान, यश दयाल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें