Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता में इंदौर का दबदबा कायम, लगातार 8वीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर… जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन सा शहर

July 17, 2025

स्वच्छता में इंदौर का दबदबा कायम, लगातार 8वीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर… जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन सा शहर

नई दिल्ली: भारत सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे आ गए हैं और इसमें इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। इंदौर लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इस सर्वे में गुजरात का सूरत दूसरे नंबर पर और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। इस बार इंदौर को खासतौर पर ‘सुपर लीग 2024-25’ में शामिल किया गया था। इस लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को जगह दी गई, जो अब तक के सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंदौर ने इस सुपर लीग में भी पहला स्थान हासिल किया है।

राष्ट्रपति ने दिए अवॉर्ड

यह पुरस्कार गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे।

 

4,500 से ज्यादा शहरों की सफाई की हुई जांच

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में पूरे देश के 4,500 से ज्यादा शहरों को शामिल किया गया। इस बार सर्वेक्षण में 10 प्रमुख मापदंडों और 54 संकेतकों के आधार पर शहरों का मूल्यांकन किया गया। इस सर्वे का उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी बढ़ाकर शहरों को रहने लायक और साफ-सुथरा बनाना है।

 

इंदौर में खुशी की लहर

इंदौर से बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “सुपर स्वच्छ इंदौर, यह एक अलग दौर। नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कार पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं। इंदौर को लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। साथ ही मध्य प्रदेश को भी अन्य श्रेणियों में पुरस्कार मिले हैं। सभी नागरिकों और नगर निकायों को बधाई।” इस तरह इंदौर ने फिर से साबित कर दिया है कि अगर जनता और प्रशासन मिलकर काम करें तो कोई भी शहर स्वच्छता में नंबर 1 बन सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें