Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली BJP चीफ की तबीयत बिगड़ी तो पहुंचे अस्पताल, गरमाई राजनीति

October 25, 2024

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली BJP चीफ की तबीयत बिगड़ी तो पहुंचे अस्पताल, गरमाई राजनीति

नई दिल्ली। दिल्ली में इन दिनों यमुना की दुर्दशा को लेकर सियासत गरमाई हुई है। हर साल छठ पर्व के आस-पास यमुना का प्रदूषण चर्चा में रहता है। इसी मामले को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार को ‘आप’ सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। यमुना में डुबकी लगाई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को भी यमुना में साथ डुबकी लगाने का न्योता दिया था. चुनाव के दौरान कई बार अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई और उसमें डुबकी लगाने का वादा किया था, जिसे लेकर अब बीजेपी आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है।

 

तबीयत बिगड़ने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर 8500 करोड़ रुपये के यमुना सफाई घोटाले का आरोप लगाते हुए यमुना में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की थी। दोपहर बाद से सचदेवा की स्किन पर रैशिस, खुजली और सांस लेने में तकलीफ हुई। ये समस्या होने पर वो राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें तीन दिन की दवा दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें