पंजाब डेस्क: तरनतारन पुलिस ने पंजाब में चलाये जा रहे महत्वपूर्ण अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
बता दें कि, गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान और अमेरिका में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ा हुआ है, जो विदेशी संचालकों के निर्देशों के अनुसार मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहा था और आय को स्थानांतरित करने के लिए हवाला चैनलों का सहारा ले रहा था।
एनडीपीएस अधिनियम के तहत पीएस सदर तरनतारन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया जारी है। ड्रग कार्टेल को समाप्त करने और पंजाब को मादक पदार्थों के खतरे से सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
In a significant intelligence-led operation, @TarnTaranPolice apprehends a drug smuggler and seizes 15 Kg #Heroin. The arrested accused, linked to #Pakistan– and #USA-based drug syndicates, was retrieving narcotics consignments and employing hawala channels to transfer proceeds… pic.twitter.com/2IaiqvIq7U
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 31, 2025
ये भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता से पहले किले में तब्दील इस्लामाबाद… ‘पीस टॉक’ पर दुनिया की निगाहें

