Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता हुई शर्मसार, टीचर ने स्कूल में ही 12 साल की लड़की के साथ किया छेड़छाड़

December 21, 2024

मानवता हुई शर्मसार, टीचर ने स्कूल में ही 12 साल की लड़की के साथ किया छेड़छाड़

झारखंड : आजकल समाज में घटित हो रही घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि हम किस पर विश्वास करें। यह समस्या दोनों वर्गों के लिए लागू होती है, चाहे वह पुरुष हो या महिला। हाल ही में झारखंड के रामगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शिक्षक पर 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। चलिए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

पूरा मामला झारखंड के रामगढ़ जिले का है 

दरअसल, यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले से सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के 40 वर्षीय शिक्षक पर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि यह घटना 17 दिसंबर को हुई थी जब छात्रा स्कूल के शौचालय में थी।

बता देें कि 17 दिसंबर को भदानी नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित एक सरकारी स्कूल में यह घटना हुई। छात्रा लंच के समय शौचालय गई थी, जहां शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने इस बारे में अपने माता-पिता से बताया, जिन्होंने अगले ही दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पतरातू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के बाद रेप करने की भी कोशिश की। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें