बिहार डेस्क : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजप्रताप यादव जल्द ही आसमान में उड़ान भरते नजर आ सकते हैं। हाल ही में भारत के उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने तेजप्रताप को वाणिज्यिक विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति दे दी है। तेजप्रताप अब औपचारिक रूप से पायलट बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। उन्होंने 2023-24 में इस कोर्स के लिए इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्हें पांचवां स्थान मिला है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…
बचपन का सपना अब होगा पूरा
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव का पायलट बनने का सपना अब साकार होने वाला है। वह सामान्य श्रेणी से CPL कोर्स में चुने गए हैं। इस कोर्स में कुल 20 सीटें थीं, जिनमें से 18 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यह कोर्स उन्हें हवाई जहाज उड़ाने की पूरी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण देगा, जिसके बाद वे भारत में कमर्शियल पायलट की भूमिका निभा सकते हैं। कमर्शियल पायलट ला
जो व्यक्ति हवाई जहाज उड़ाता है उसे अदृश्य में विश्वास करना चाहिए सर्वश्रेष्ठ पायलट दूसरों की तुलना में अधिक उड़ान भरते हैं; इसलिए वे सर्वश्रेष्ठ हैं।#IndiaPakistanWar #IndianAirForce #india #Bihar pic.twitter.com/U1C6nUnqWN
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 12, 2025
तेजप्रताप की तस्वीर और Video वायरल
वहीं इस कोर्स में चयन के बाद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे पायलट की वर्दी पहने नजर आए। वीडियो में देशभक्ति गीत की धुन सुनाई देती है और वे एक विमान में बैठते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा “जो व्यक्ति हवाई जहाज उड़ाता है उसे अदृश्य में विश्वास करना चाहिए। सर्वश्रेष्ठ पायलट दूसरों की तुलना में अधिक उड़ान भरते हैं; इसलिए वे सर्वश्रेष्ठ हैं।” उनके इस नए अवतार को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा मिली और लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
पारिवारिक विवादों में भी रहते हैं चर्चा में
तेजप्रताप यादव अक्सर अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं। फिलहाल वे अपने परिवार से भी दूर हैं। खबर है कि लालू प्रसाद यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया है। इसकी वजह थी एक महिला के साथ वायरल हुई उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो, जिसने पूरे परिवार में हलचल मचा दी। राजनीति से हटकर अब तेजप्रताप यादव अपने एक नए और अनोखे सपने की ओर बढ़ चुके हैं – पायलट बनने का। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस क्षेत्र में भी सफलता हासिल करते हैं और क्या उनका यह कदम उन्हें एक नई पहचान दिला पाएगा। अभी के लिए इतना तय है कि तेजप्रताप अब ज़मीन से नहीं, आसमान से चर्चा में रहेंगे।